MI vs KKR: वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल 2023 में जड़ा दूसरा शतक, ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज़

MI vs KKR वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल 2023 में जड़ा दूसरा शतक, ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज़
Spread the love

MI vs KKR Venkatesh Iyer Century: कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल 2023 सीजन में शतक लगाया है, वह टीम के लिए ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने सीजन का पहला शतक लगाया था। वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। टीम के पहले शतक लगाने वाले ब्रेंडन मैकुलम अब लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

रिली मेरेडिथ ने वेंकटेश अय्यर को 104 रन पर आउट

हालांकि, वेंकटेश अय्यर 51 गेंदों पर 104 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और 9 छक्के लगाए। रिली मेरेडिथ ने वेंकटेश अय्यर को 104 रन पर आउट कर अपना शिकार बनाया। हालांकि वेंकटेश अय्यर आउट होने के बाद पहले सीजन का अपना दूसरा शतक जड़कर पवेलियन लौट गए। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले ब्रेंडन मैकुलम ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इकलौता शतक लगाया था। ब्रेंडन मैकुलम ने आईपीएल 2008 में शतक लगाने का कारनामा किया था।

मुंबई इंडियंस को मैच जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य

एक तरफ मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, इसलिए कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 185 रन बनाए। ऐसे में मुंबई इंडियंस को मैच जीतने के लिए 186 रन बनाने पड़ेंगे है।

शिखर धवन आईपीएल 2023 में इतिहास रचने के कगार पर, हासिल की बड़ी उपलब्धि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us