शादी के चार महीने बाद फांसी लगाकर आत्महत्या, ससुराल वालों मामला दर्ज

शादी के चार महीने बाद फांसी लगाकर आत्महत्या, ससुराल वालों मामला दर्ज
Spread the love

बहादुरगढ़ में एक नवविवाहिता ने शादी के चार महीने बाद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों का कहना है कि जबरन शादी कराई गई और ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। इस बीच, पुलिस ने मृतक पूजा के पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि महिला की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी और उसके परिजन उसके ससुराल वालों पर हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगा रहे हैं.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बहादुरगढ़ के शाहपुर गांव में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मृतक विवाहिता महिला की मौत होने पर उसके परिजनों का रो-रोकर बहुत ही बुरा हाल है।

6 नवंबर 2022 को हुई थी शादी

मृतका की पहचान खरखौदा निवासी पूजा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पूजा की शादी 6 नवंबर 2022 को हुई थी। शादी के समय नसीब सर्वर का काम करता था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद उसकी नौकरी चली गई।

दहेज कम लाने को लेकर मारते थे ताना

मृतक विवाहिता की बहन जिसका नाम गीता है उसने ये बताया कि नसीब और उसका परिवार ज्यादातर दहेज कम लाने को लेकर उसकी बहन पूजा को ताना मारते थे. उसका बेरोजगार पति नसीब शादी के लिए लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए पैसे की मांग कर रहा था। कई बार उसने पूजा की मां से फोन पर भी पैसे मांगे थे। लेकिन, पूजा का मायका पक्ष भी रुपए देने में असमर्थ था।

पति उसके साथ नहीं रहना चाहता था

गीता हमें बताती है कि पूजा का पति उसके साथ नहीं रहना चाहता था और वह अक्सर उसे छोड़ने की बात करता था। इसके अलावा, परिवार के सदस्यों का कहना है कि उन्हें पूजा की मौत के बारे में कई घंटे बाद तक नहीं बताया गया था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

पुलिस महिला की मौत की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। महिला के परिजनों ने पुलिस को बयान दिया है और महिला के पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है और पुलिस अब आगे की कार्रवाई करने से पहले उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है उसके बाद ही आगे कार्यवाही की जाएगी।

क्या करण जौहर की वजह से प्रियंका चोपड़ा ने भारत छोड़ा? अभिनेत्री कंगना रनौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us